प्राइवेसी नीति
ख़रीदने या सब्सक्राइब करने पर हम क्या इकट्ठा करते हैं, क्यों रखते हैं, और कैसे हटवा सकते हैं।
अंतिम अपडेट: 15 जनवरी 2025
यह साइट कौन चलाता है
Let's Reset को Let's Reset Digital चलाती है, जो Patna, Bihar, भारत में है। इस नीति से जुड़ी किसी भी बात के लिए hello@letsreset.in पर लिखिए।
यह नीति letsreset.in और इसके हर सबडोमेन पर लागू है। जिन साइटों के लिंक हम देते हैं, उन पर नहीं — उनकी अपनी नीतियाँ हैं।
हम क्या इकट्ठा करते हैं
गाइड ख़रीदने पर हम आपका नाम, ईमेल और Razorpay से मिली ऑर्डर जानकारी — ऑर्डर आईडी, पेमेंट आईडी और राशि — रखते हैं। आपका कार्ड नंबर, UPI पिन या बैंक डिटेल न हमें दिखती है, न हम रखते हैं; वह Razorpay के पास रहती है।
लेटर सब्सक्राइब करने पर सिर्फ़ ईमेल। संपर्क फ़ॉर्म भरने पर आपका लिखा नाम, ईमेल और संदेश।
Google Analytics और (आपकी सहमति पर) Meta Pixel के ज़रिये गुमनाम उपयोग-डेटा भी आता है: कौन-से पेज देखे, अनुमानित शहर, डिवाइस और रेफ़रर। यह सामूहिक आँकड़ा है, इससे आपकी पहचान नहीं की जाती।
हम इसे क्यों रखते हैं
ख़रीदी हुई किताब आप तक ईमेल से ही पहुँचती है, और डाउनलोड लिंक ख़त्म होने पर दोबारा भी वहीं भेजा जाता है। ऑर्डर रिकॉर्ड इसलिए रखे जाते हैं क्योंकि भारतीय कर क़ानून के तहत बिक्री रिकॉर्ड आठ वित्तीय वर्ष तक रखना ज़रूरी है।
हम आपका डेटा न बेचते हैं, न किराये पर देते हैं, न बदलते हैं। जिन ख़रीदारों ने अलग से लेटर सब्सक्राइब नहीं किया, उन्हें प्रचार मेल नहीं जाते।
और कौन देखता है
चार सेवाएँ, हर एक का एक काम: Razorpay (भुगतान), Resend (ईमेल), Vercel (होस्टिंग और सर्वर लॉग) और Google Analytics (उपयोग आँकड़े)। हर एक के पास उतना ही डेटा है जितना उसके काम के लिए ज़रूरी है।
इसके आगे डेटा तभी साझा होता है जब क़ानून या वैध अदालती आदेश ज़रूरी बनाए।
आपके अधिकार
hello@letsreset.in पर लिखकर आप अपना पूरा डेटा माँग सकते हैं, सुधरवा सकते हैं, या हटवा सकते हैं। जवाब सात दिन में मिलता है। हटाने पर आपका नाम और ईमेल हट जाते हैं; बिक्री का कर-रिकॉर्ड क़ानूनन बना रहता है।
हर लेटर के नीचे एक-क्लिक अनसब्सक्राइब लिंक होता है। एनालिटिक्स किसी भी कंटेंट ब्लॉकर से, या बैनर में कुकी मना करके रोका जा सकता है।
बच्चे
हमारी गाइड वयस्कों के लिए हैं और हम जानबूझकर 18 साल से कम उम्र वालों का डेटा नहीं लेते। अगर आपको लगता है कि किसी नाबालिग ने ख़रीदा है, लिखिए — हम पैसे लौटाकर रिकॉर्ड हटा देंगे।
इस पेज की किसी बात पर सवाल हो तो सीधे लिखिए। जवाब एक इंसान देता है, आमतौर पर एक दिन में।
hello@letsreset.in